नई दिल्ली। परमिंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर मानसा में धरना जारी है। इस आंदोलन को पंजाब के अन्य इलाकों से भी समर्थन मिल रहा है और राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लोग धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। धरने में शामिल लोग प्रशासन और सरकार के खिलाफ रोष जता रहे हैं और इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
इस बीच, पीड़ित परिवार ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा। परिवार ने यह भी ऐलान किया है कि मांगें पूरी होने और दोषियों पर कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
