बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान यानी GRAP के स्टेज-1 को किया गया लागू

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान यानी GRAP के स्टेज-1 को लागू कर दिया गया है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी CAQM ने आज से पूरे NCR में स्टेज-1 के तहत सभी जरूरी कदम तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

CAQM ने सभी संबंधित एजेंसियों को प्रदूषण रोकने के उपायों को सख्ती से लागू करने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, लोगों से GRAP के तहत जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *