नई दिल्ली। सरकार ने वर्तमान में वायुसेना उप प्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, PVSM, AVSM, VM, VSM को भारतीय वायुसेना का 29वां प्रमुख नियुक्त किया है। वह 31 अक्टूबर 2026 की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के पद पर कार्यभार संभालेंगे। एयर मार्शल दीक्षित, 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का स्थान लेंगे। वह एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं तथा उन्हें 3,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। उन्होंने CISC, मुख्यालय IDS और AOC-in-C, सेंट्रल एयर कमांड समेत कई महत्वपूर्ण परिचालन और रणनीतिक पदों पर कार्य किया है।
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के अगले प्रमुख
