देवप्रयाग। टिहरी जिले के देवप्रयाग में आज सुबह एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही कार ग्राम पाली के समीप रिवर व्यू कैफे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने राहत और बचाव अभियान चलाया। तीन घायलों को निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी पहुंचाया गया।
कार के गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत
