आर्मी सर्विस कोर के ‘श्वेत जल नौका अभियान-2026’ का शुभारंभ

देहरादून। आर्मी सर्विस कोर के श्वेत जल नौका अभियान-2026 का देहरादून से शुभारंभ हुआ। मेजर जनरल पी. के. तिवारी ने 16 सदस्यीय अभियान दल को ध्वज दिखाकर रवाना किया। अभियान की वास्तविक नदी यात्रा आज रुद्रप्रयाग से शुरू होगी। अभियान दल रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश तक लगभग 145 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण नदी यात्रा पूरी करेगा। दल में दो अधिकारी, दो कनिष्ठ कमीशंड अधिकारी और 12 अन्य रैंक के सैन्यकर्मी शामिल हैं।

दल पांच चरणों में रुद्रप्रयाग से धारी देवी मंदिर, श्रीनगर, देवप्रयाग, कौड़ियाला होते हुए ऋषिकेश पहुंचेगा। इस दौरान दल अलकनंदा और गंगा नदी की चुनौतीपूर्ण धाराओं से होकर यात्रा करेगा।

यह अभियान सैन्यकर्मियों में साहस, नेतृत्व, अनुशासन, दल भावना और शारीरिक एवं मानसिक दृढ़ता को बढ़ावा देने के साथ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता को प्रदर्शित करेगा। अभियान का समापन 11 अक्टूबर को ऋषिकेश में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *