पटना मेट्रो परियोजना की समीक्षा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश

पटना।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और सभी चरणों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 जुलाई 2026 को पटना मेट्रो के मलाहीपकड़ी तक विस्तारित हिस्से का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने और सभी कार्यों को समानांतर रूप से गति देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने तथा परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को भी कहा। इसके अलावा उन्होंने पटना के प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप का मास्टर प्लान भी निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *