पटना में दूसरे ग्रैंड मेंगो फेस्टिवल का उद्घाटन, 100 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शित

पटना।  पटना में आयोजित दूसरे ग्रैंड मेंगो फेस्टिवल का शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और आम की देशी-विदेशी किस्मों की जानकारी ली।

फेस्टिवल में 100 से अधिक किस्मों के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा अमेरिका, वियतनाम समेत कई देशों की प्रसिद्ध आम प्रजातियों को भी प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी आम प्रेमियों, किसानों और बागवानी से जुड़े लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कृषि विभाग किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के विजन को बिहार में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को यूरिया और अन्य उर्वरकों के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए उनकी उपलब्धता को और अधिक सुगम बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *