तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तकनीक आधारित निगरानी, बेहतर चालक प्रशिक्षण और यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया जा रहा है। नवा रायपुर में आयोजित राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ ही मंत्री केदार कश्यप ने तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि जनवरी से मई दो हजार छब्बीस तक इकतीस हजार से अधिक वाहनों की फिटनेस जांच की गई है। जबकि, ए.एन.पी.आर. कैमरों और अन्य तकनीकी माध्यमों से इकसठ हजार से अधिक चालान जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *