जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशॉप का शुभारंभ

बस्तर। जगदलपुर में आज से ‘‘सहकार से समृद्धि’’ राष्ट्रीय वर्कशॉप की शुरूआत हुई। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय सहकारिता विभाग के सचिव डॉक्टर आशीष कुमार भूटानी ने कहा कि सहकारिता की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब इसका प्रभाव जमीनी स्तर पर अंतिम छोर तक दिखाई दे।

  इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील वर्चुअली जुड़े। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक पांच सौ से अधिक नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समितियों का गठन हो चुका है और डेयरी, मत्स्य पालन तथा लघु वनोपज के क्षेत्रों में भी इसी तर्ज पर कार्य किए जा रहे हैं।

वहीं, छत्तीसगढ़ के सहकारिता सचिव डॉक्टर सी.आर. प्रसन्ना ने उम्मीद जताई कि बस्तर अब विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ रहा है और यहां सहकारिता के क्षेत्र में मौजूद अपार संभावनाएं स्थानीय आजीविका को नई ऊंचाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *