राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) को धरातल पर उतारने छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल

रायपुर। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक विश्वविद्यालय में एनईपी सेल का गठन किया जाएगा। साथ ही, संभाग और जिला स्तर पर प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।      

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का लाभ विद्यार्थियों को धरातल पर मिलना चाहिए। इसके लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों को नीति के प्रावधानों, क्रेडिट सिस्टम और विषय चयन की प्रक्रिया की जानकारी दी जाए। मंत्री ने प्रत्येक विश्वविद्यालय में एक नोडल अधिकारी और ब्रांड एंबेसडर के रूप में दो विद्यार्थी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *