देहरादून। राजधानी देहरादून में राज्य के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को लोक भवन के अधिकारियों के साथ बैठक कर सचिवालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और पूर्ण मनोयोग एवं समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन जनता की अपेक्षाओं और भावनाओं से जुड़ा संस्थान है। यहां आने वाले लोगों को सहज पहुंच, सम्मानजनक व्यवहार और अपनी बात रखने का उचित अवसर मिलना चाहिए।
बैठक के बाद राज्यपाल ने सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोक भवन पुस्तकालय का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली।
