ताराकुंड को प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी

पौड़ी। पौड़ी गढ़वाल के पौराणिक स्थल ताराकुंड को प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसके विकास के लिए धन की कमी नहीं होने देने का भरोसा दिया है। उन्होंने ताराकुंड को बुंखाल, पैठाणी स्थित राहु मंदिर, देवलगढ़ के राजराजेश्वरी मंदिर और मां धारी देवी मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों से जोड़कर तीर्थाटन सर्किट विकसित करने की बात कही। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को विस्तार देने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *