पौड़ी। वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में मनाया गया वन्यजीव सप्ताह आज उत्तराखंड के पौड़ी जिले में संपन्न हो गया। 2 से 8 अक्टूबर तक चले अभियान के दौरान वन विभाग की ओर से स्कूलों, विश्वविद्यालयों और वन पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। निबंध, लेखन, मैराथन दौड़ और बर्ड वॉचिंग जैसी प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। पौड़ी मुख्यालय में आयोजित समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
पौड़ी में वन्यजीव सप्ताह का समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
