नारायणी शिला में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, पितरों के निमित्त किया तर्पण और श्राद्ध

हरिद्वार। हरिद्वार में पितृ विसर्जनी अमावस्या के अवसर पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु नारायणी शिला मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पितरों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए तर्पण, श्राद्ध और पूजा-अर्चना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ विसर्जनी अमावस्या पर पितरों के निमित्त पूजा करने से उन्हें मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, पितृ दोष से मुक्ति के लिए भी इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान पितृ अपने लोक से धरती पर आते हैं और अमावस्या के दिन अपने लोक लौट जाते हैं। इसी मान्यता के अनुसार, श्रद्धालु नारायणी शिला मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पितरों को विदाई दे रहे हैं। धार्मिक मान्यता यह भी है कि जिन लोगों को अपने पितरों की मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं है, वे पितृ पक्ष के अंतिम दिन गंगा स्नान कर गंगा तट या नारायणी शिला मंदिर में पितरों के निमित्त पूजा और तर्पण कर सकते हैं।

रुड़की सीबीआरआई में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया

रुड़की। केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की यानी सीबीआरआई में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस दौरान अलग-अलग डाक्टरों ने आज की जीवनशैली, खानपान और स्वस्थ रहने में […]

मुख्यमंत्री ने पांचवें सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के दो दिवसीय पांचवें सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का […]

देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पीसीपीएनडीटी  जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के […]

उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास रहे एसईओसी में उपस्थित

देहरादून। उत्तराखण्ड में  भूकम्प के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा राज्य में स्थापित भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को […]

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) को धरातल पर उतारने छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल

रायपुर। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक विश्वविद्यालय में एनईपी सेल का गठन किया जाएगा। साथ ही, संभाग और जिला स्तर […]

नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

देहरादून। युवाओं को नशे के जाल से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्त कदम उठाएगा। […]

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विशेष शिविर आयोजित

पाबौ। पाबौ में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विशेष शिविर आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग और एलिम्को के सहयोग […]

उपचुनाव के नतीजे आज: बंगाल से तमिलनाडु तक सियासी दलों की अग्निपरीक्षा

नई दिल्ली। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी की 5 विधानसभा और असम की 1 लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे […]

पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में SC में सुनवाई टली

नई दिल्ली।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में पंजाब सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई नहीं […]