रुड़की सीबीआरआई में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया

रुड़की। केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की यानी सीबीआरआई में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस दौरान अलग-अलग डाक्टरों ने आज की जीवनशैली, खानपान और स्वस्थ रहने में आयुर्वेद की भूमिका के बारे में जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान और दिनचर्या का सेहत पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे में आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ा जा सकता है। कार्यक्रम में आयुष विभाग की चिकित्साधिकारी डॉ. ज्योति दुबे ने बताया कि आयुर्वेद जीवन का विज्ञान आज के दौर में महत्वपूर्ण है। वहीं सीबीआरआई के निदेशक प्रोफेसर प्रदीप कुमार ने कहा कि आयुर्वेद लंबे समय से जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं पर काम करता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *