30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों सहित 30 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इसके तहत कई जिलों में मुख्य विकास अधिकारियों, नगर आयुक्तों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। आदेश के अनुसार, अभिनव शाह को देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी देहरादून के पद से हटाकर अपर सचिव पर्यटन बनाया गया है, जबकि दीपक सैनी को मुख्य विकास अधिकारी देहरादून और प्रवीण कुमार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पीसीएस अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी को निदेशक पंचायतीराज, रामजी शरण शर्मा को अपर निदेशक आईटीडीए और पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रुड़की, रुद्रपुर, हल्द्वानी और काशीपुर सहित विभिन्न नगर निगमों में भी नए नगर आयुक्त तैनात किए गए हैं। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *