चमोली। मंगलवार देर रात भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रात 10 बजकर 23 मिनट पर चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई 13 किलोमीटर थी और इसका केंद्र जोशीमठ से करीब 50 किलोमीटर दक्षिण में रहा। भूकंप के झटके चमोली के अलावा देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी के कोटद्वार, बागेश्वर और अल्मोड़ा में भी महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग घबराकर घरों और भवनों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप, कई जिलों में महसूस किए गए झटके
