भारतीय सेना और ‘मंगोलि-याई सेना’ के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ के 18वें संस्करण का पिथौरागढ़ में हुआ समापन

पिथौरागढ। भारतीय सेना और ‘मंगोलि-याई सेना’ के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ के 18वें संस्करण का समापन पिथौरागढ़ में हुआ। यह अभ्यास 20 सितंबर से शुरू हुआ था। अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच आपसी तालमेल और समझ बढ़ाने के साथ, रक्षा सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करना था।

अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने संयुक्त प्रशिक्षण लिया और ‘ऑपरेशनल अनुभवों व बेहतरीन कार्य-प्रणालियों का आदान-प्रदान किया। अभ्यास को तीन चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में एक-दूसरे की ऑपरेशनल प्रक्रियाओं और प्रशिक्षण तरीकों को समझा गया। दूसरे चरण में, संयुक्त प्रशिक्षण और ‘कॉम्बैट ड्रिल’ कराई गईं, जबकि अंतिम चरण में ‘वैलिडेशन एक्सरसाइज के जरिए प्रशिक्षण का आकलन किया गया।

अभ्यास के दौरान ‘टैक्टि-कल ड्रिल, निगरानी, ‘हेलीबोर्न ऑपरेशन, घायल सैनिकों की निकासी, निशानेबाजी, ड्रोन संचालन और साइबर सुरक्षा जैसी गतिविधियां कराई गईं। सैनिकों ने खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लिया, जिससे आपसी भाईचारा और सौहार्द मजबूत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *