देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ अभियान को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के करीब 20 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों में से 13 हजार से अधिक केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को 7 अक्टूबर तक सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम पूरा करने और शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की शत-प्रतिशत गूगल मैपिंग पूरी करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि कार्यक्रमों की प्रगति और आयोजन स्थलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा सके।
