स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में तीन से पांच अक्टूबर तक राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन

गोपेश्वर। चमोली जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में तीन अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जनपदों के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम भी प्रतिभाग कर रही है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर संदीप रावत ने कहा कि चमोली भले ही सीमांत जनपद है, लेकिन यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन होने से स्थानीय खिलाड़ियों को बड़े स्तर के खिलाड़ियों से सीखने का अवसर मिलता है और उनका मनोबल भी बढ़ता है।

वहीं प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग के खेल प्रशिक्षक के.सी. पंत ने बताया, कि चमोली में समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस बार राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के आयोजन की मेज़बानी, चमोली जनपद को मिली है। स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में कुल 14 टीमों के बीच 68 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से खेल प्रशिक्षकों की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *