बीजापुर जिले में एक महिला सहित दो इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर। बीजापुर जिले में आज एक महिला सहित दो इनामी माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन माओवादियों पर तेरह लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये दोनों माओवादी छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लंबे समय से सक्रिय थे और इन पर  कई गंभीर माओवादी घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। आत्मसमर्पण करने वाले दोनों माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *