सैपियंस स्कूल ने सहोदय वॉलीबॉल टूर्नामेंट की चौंपियंस ट्रॉफी जीती

विकासनगर। सैपियंस स्कूल विकासनगर की वॉलीबॉल टीम ने सहोदय इंटर-स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बाइट एंजेल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सैपियंस स्कूल के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के खिलाड़ियों ने दमदार सर्विस, सटीक स्मैश और मजबूत रक्षात्मक खेल से प्रतिद्वंद्वी टीमों को कड़ी चुनौती दी। फाइनल मुकाबले में भी खिलाड़ियों ने धैर्य, अनुशासन और बेहतरीन तालमेल का परिचय देते हुए जीत दर्ज की। टीम की इस उपलब्धि को खिलाड़ियों के समर्पण, दृढ़ संकल्प, मेहनत और कभी हार न मानने वाले जज्बे का परिणाम बताया गया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में एकजुट होकर खेलते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक रविकांत सपरा, निदेशिका रश्मि गोयल और प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत की भी सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी सुहेल पाशा, ब्राइट एंजेल्स स्कूल के निदेशक कर्नल कादिर हुसैन, प्रधानाचार्या राणा अलमास सहित विभिन्न शिक्षक, शिक्षाविद् और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *