देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा और भीम कुमार को उत्तराखंड प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। तीनों नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सचिव के रूप में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन नियुक्तियों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने नवनियुक्त सह-प्रभारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ाने और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने में मदद मिलेगी।
