अमेरिका, चीन और रूस के राष्ट्रपतियों ने शेनझेन में अपनी त्रिपक्षीय बैठक का समापन करते हुए ”शांति की दिशा में घोषणापत्र” जारी किया

नई दिल्ली। अमेरिका, चीन और रूस के राष्ट्रपतियों ने शेनझेन में अपनी त्रिपक्षीय बैठक का समापन करते हुए ”शांति की दिशा में घोषणापत्र” जारी किया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र में सुधारों का आह्वान करते हुए ऊर्जा संकट को कम करने के लिए शोधित पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन एवं आपूर्ति बढ़ाने पर जोर दिया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने चार-सूत्री घोषणापत्र में, परमाणु खतरों को कम करने और परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए वार्ता करने पर भी सहमत हुए। वे इस बात पर भी सहमत हुए कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय और ऐसी ही अन्य संस्थाओं को अपने अधिकार क्षेत्र का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।

इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हालात पर विस्तार से चर्चा की गई और रणनीतिक स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता जताई। पुतिन और ट्रंप ने इस ऐतिहासिक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए चीन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *