मुख्यमंत्रीने पिथौरागढ़ जिले के गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिले के गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। उन्होंने 70 और 42 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत कर धावकों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान रं समुदाय ने पारंपरिक वेशभूषा में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि कैलाश परिक्रमा रन साहस, संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि मई 2027 के पहले सप्ताह में ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’ आयोजित की जाएगी। यह दौड़ करीब 5,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माणा पास से शुरू होकर बदरीनाथ और जोशीमठ होते हुए औली तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार के अवसरों का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *