देहरादून। देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में हुयी युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका छोटा भाई निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि अभियुक्त की गलत आदतों और फिजूलखर्ची पर अक्सर उसके बड़े भाई द्वारा उसे टोका जाता था, जो उसे पसंद नहीं था। कुछ दिन पूर्व पिता के खाते से चोरी छिपे लाखों रुपये निकालने पर मृतक युवक द्वारा अभियुक्त से मारपीट की गई थी। मारपीट की घटना से क्षुब्ध होकर अभियुक्त ने अपने बड़े भाई को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसकी हत्या कर दी।
