दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-पीएमआरबीपी के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला और संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसी श्रेणियों में उत्कृष्टता प्रदर्शित की है।
महिला और बाल विकास मंत्रालय ने बताया है कि नामांकन केवल awards.gov.in पर स्थित राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ही प्राप्त किए जाएंगे।
