बंगारी को मिली लोनिवि खंडीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी

रुद्रप्रयाग। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग की खण्डीय कार्यकारिणी का गठन जनपदीय अध्यक्ष एसएल मिश्रा एवं जनपदीय महामंत्री महेन्द्र बजवाल की उपस्थिति में संपंन हुआ, जिसमें जिम्मेदारी सौंपते हुए कर्मचारियों हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे संगठन हित में हरसंभव प्रयास करेंगे।

एनएच लोनिवि खण्डीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए शैलेन्द्र सिंह बंगारी को खण्डीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकि राजेन्द्र सिंह को खण्डीय उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र सिंह खण्डीय सचिव, महेश वर्मा खण्डीय महामंत्री, सुभाष राणा खण्डीय कोषाध्यक्ष, दीपक नेगी खण्डीय संगठन मंत्री एवं दमयन्ती नौटियाल खण्डीय सम्प्रेक्षक निर्विरोध चुना गया। जिला अध्यक्ष एसएल मिश्रा ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करें। उनके कार्यकाल को सराहना मिलनी चाहिए। मजबूत संगठन से ही अपने हितों के लिए ठोस तरीके से लड़ा जा सकता है।

इस मौके पर खण्ड के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बलवीर सिंह नेगी, वरिष्ठ सहायक अजय सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *