वुड कोटिंग्स पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। काष्ट कर्म एवं परिष्करण अनुभाग, वनोपाज़ प्रभाग, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून द्वारा ष्वुड कोटिंग्सष् पर एक अल्पकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 16 जून से 20 जून 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।

इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 13 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो विभिन्न शैक्षणिक और औद्योगिक क्षेत्रों से आए हैं। इनमें मार्क इम्पेक्स प्रा. लि., मुरादाबाद से 9 प्रतिभागी, बैम्बू डेव्लपमेंट एजन्सि, मिज़ोरम से 3 प्रतिभागी, तथा सबरी वुड्स एंड प्लायवुड, करूर, तमिलनाडु से 1 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को वुड कोटिंग प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं जैसे सतह की तैयारी, अनुप्रयोग विधियाँ, कोटिंग्स के प्रकार, पर्यावरणीय विचार तथा इस क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास के बारे में गहन ज्ञान एवं व्यावहारिक अभ्यास प्रदान करना था। सत्रों को इस प्रकार तैयार किया गया था कि वे प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षता को बेहतर बनाएं और उन्हें वुड कोटिंग्स के प्रभावी चयन एवं उपयोग में सक्षम बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *