देहरादून। हरिद्वार बाईपास रोड स्थित द सॉलिटेयर होटल, जो की उत्तराखंड के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में एक चर्चित नाम है, ने आज आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए नाम प्राइड प्रीमियर सॉलिटेयर के रूप में रीब्रांड होने की घोषणा करी। यह घोषणा सॉलिटेयर होटल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषि बंसल द्वारा की गई। यह साझेदारी देहरादून की इस आइकोनिक प्रॉपर्टी के लिए एक नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत है, जहां यह भारत की अग्रणी होम-ग्रोन हॉस्पिटैलिटी ब्रांड प्राइड होटल्स ग्रुप के साथ मिलकर उत्कृष्टता की विरासत और विश्वस्तरीय सेवा के प्रति नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा।
2012 में स्थापित द सॉलिटेयर देहरादून के प्रीमियम होटलों में से एक है, जो अपनी सटीक लोकेशन और उत्कृष्ट सुविधाओं के लिए जाना जाता है। बीते वर्षों में इस होटल ने कई बड़े कॉन्फ्रेंस, भव्य समारोहों और सामाजिक आयोजनों की मेजबानी की है और यह दून घाटी के कॉरपोरेट व लीजर ट्रैवल के बीच एक पसंदीदा चॉइस बन चुका है। अब द सॉलिटेयर और प्राइड होटल्स ग्रुप ने अपनी विशिष्ट विरासत को एकीकृत करते हुए प्राइड प्रीमियर सॉलिटेयर नामक नई ब्रांड आइडेंटिटी के तहत साथ काम करना शुरू कर दिया है। यह नया अवतार पुराने होटल की विरासत को सहेजते हुए, प्राइड ग्रुप की हॉस्पिटैलिटी की भावना, संचालन की उत्कृष्टता और अखिल भारतीय पहचान को अपने भीतर समाहित करेगा।
रीब्रांडेड होटल में 65 शानदार और आरामदायक कमरे व सुइट्स हैं, जो लक्जरी और सुविधा का बेहतरीन संयोजन प्रदान करते हैं। मेहमान यहां दो विशिष्ट डाइनिंग विकल्पों का आनंद ले सकते हैं एमरल्ड कोर्ट, जो ऑल-डे रीजनल और ग्लोबल व्यंजनों की शृंखला परोसता है, और एक पेटिसरी, जिसमें ताजा बेकरी आइटम्स, प्रीमियम चाय और कॉफी मिलती है। इस प्रॉपर्टी की एक और प्रमुख विशेषता है इसका अत्याधुनिक बैंक्वेट और कन्वेंशन सेंटर, जिसमें पिलरलेस बॉलरूम्स और मल्टीपर्पज इवेंट स्पेसेज हैं जो शादियों, कॉन्फ्रेंस और एमआईसीई (मीटिंग्स, इन्सेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्जीबिशन्स) के लिए एक आदर्श विकल्प बनाते हैं। नए इंटीरियर्स, खुशहाल वातावरण और बारीकी पर फोकस के साथ यह होटल क्षेत्र में हॉस्पिटैलिटी के मानकों को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए तैयार है।
