कोटद्वार में हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री गणेश जोशी

कोटद्वार। गुजरात के कच्छ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोटद्वार निवासी तीन सैनिक परिवारों के सात सदस्यों की मौत हो गई थी। हादसे में दो जवानों ने भी जान गंवाई। आज सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी कोटद्वार पहुंचे और शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री गणेश जोशी सबसे पहले दिवंगत जवान राजेश सिंह रावत के घर पहुंचे और उनके पिता भारत सिंह रावत समेत परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने जवान सौरभ सिंह नेगी के घर जाकर परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान सौरभ सिंह की बेटी को गोद में लेकर दुलार करते देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद मंत्री मोटाढांग पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाली पिंकी गुसाईं और उनकी बेटी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंत्री ने कहा कि हादसे से सभी दुखी हैं और राज्य सरकार प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *