हरिद्वार। हरिद्वार में सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने शनिवार सुबह 4 बजे से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 62 वाहनों के चालान किए गए, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाली 4 बसों को सीज कर दिया गया। अभियान के दौरान विशेष रूप से स्लीपर, लग्जरी और पर्यटक बसों की जांच की गई। इस दौरान परमिट शर्तों के उल्लंघन, पर्यटक परमिट के गलत इस्तेमाल, बसों की संरचना में अनधिकृत बदलाव और सुरक्षा मानकों में कमियां सामने आईं।
अधिकारियों ने फिटनेस, रिफ्लेक्टर, ड्राइविंग लाइसेंस और जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की। एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा ने कहा कि यात्री की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।
