भोपाल। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सीहोर वृत्त द्वारा उपभोक्ता सेवा में उन्न्यन के उद्देशय से ”सम्पर्क अभियान” योजना लागू की गयी। जिसके तहत 15 अक्टूबर को उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए संपर्क अभियान चलाया गया। इसी अभियान के तहत 23 अक्टूबर को आष्टा संभाग के अंतर्गत जावर में विद्युत समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में बिजली बिल सुधार, मीटर, सर्विस केबल, कनेक्शन, भुगतान सहित तकनीकी सेवाओ से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। शिविर में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर समाधान करेंगे। विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित तिथि को ध्यान में रखते हुए शिविर में पहुंचकर सुविधा का लाभ उठाएं।
23 अक्टूबर को उपभोक्ताओ की समस्याओ के निवारण के लिए लगेगा शिविर
