नई दिल्ली। पनामा में एक बार फिर भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। भारतीय समय के अनुसार सुबह लगभग 5 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। ये भूकंप शुक्रवार को पनामा के दक्षिणी तट पर आए दो जबरदस्त भूकंपों के बाद आया है।
मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। पनामा में आया ये भूकंप इतना तीव्र था कि देश के मध्य प्रांतों में सैकड़ों घर और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद 300 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए, जिसके चलते सरकार को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी थी।
