राष्ट्रीय कार्यक्रम में चमोली जिले को फसल विविधीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया

चमोली। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के क्रियान्वयन का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में चमोली जिले को फसल विविधीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिले की ओर से मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत देशभर के जिलों के कार्यों का विभिन्न उत्पादन एवं परिणाम आधारित मानकों पर मूल्यांकन किया गया। इस मूल्यांकन में Crop Diversification and Sustainable Agricultural Practices (फसल विविधीकरण एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों) को बढ़ावा देने के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए चमोली जिले को चयनित किया गया। 

फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन मिलने से किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ अन्य उपयुक्त फसलों को अपनाने, कृषि उत्पादन के बेहतर अवसर तलाशने तथा आजीविका के साधनों को सुदृढ़ करने में सहायता मिल रही है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने, टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करने और किसानों की आय व आजीविका को सशक्त बनाने के लिए लक्षित प्रयास करना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *