केदारनाथ में ‘कैरी मी बैक’ अभियान के तहत 12 टन से अधिक प्लास्टिक कचरा वापस लाया गया

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम में बढ़ते प्लास्टिक कचरे से निपटने के लिए जिला प्रशासन का ‘कैरी मी बैक’ अभियान रंग ला रहा है। अभियान के तहत श्रद्धालु केदारनाथ से प्लास्टिक कचरे के बैग वापस गौरीकुंड ला रहे हैं। अब तक करीब 5 हजार श्रद्धालु 12 टन से अधिक संपीड़ित प्लास्टिक कचरा वापस ला चुके हैं। करीब 11 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के साथ कचरा प्रबंधन बड़ी चुनौती है।

प्रशासन श्रद्धालुओं की भागीदारी से प्लास्टिक कचरे को वापस लाने की मुहिम चला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *