बेंगलुरु: पत्थर की खदान में बड़ा हादसा, बिहार के 7 मजदूरों की मौत

बेंगलुरु।  बेंगलुरु के दक्षिण तालुक स्थित मडपट्टना इलाके में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा हो गया। खदान में काम के दौरान करीब 40 फीट ऊंचाई से विशाल चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य श्रमिक घायल हो गए। हादसे के समय खदान में करीब 18 मजदूर काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत अभियान शुरू किया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों में किसी तरह की लापरवाही की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *