चिकित्सकों ने त्वरित उपचार कर बचाई महिला की जान

रुद्रप्रयाग। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही सुमाड़ी भरदार निवासी 53 वर्षीय कुसुम भट्ट का स्थानीय पोस्ट ऑफिस में अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने इसकी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश को फोन कर अपनी गंभीर स्थिति की जानकारी दी।

मामले की गंभीरता से लेते मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल चिकित्सकीय टीम को सक्रिय कर कुसुम भट्ट को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीष ने महिला की जांच कर पता चला कि उन्हें रक्त की भारी कमी और किडनी समस्या है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने त्वरित उपचार प्रारंभ कर कुसुम भट्ट को दो यूनिट रक्त चढ़ाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। चिकित्सकों के त्वरित प्रयास और बेहतर चिकित्सीय सुविधाओं की बदौलत उनकी स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। कुसुम भट्ट ने स्वस्थ होने के बाद समस्त चिकित्सकों, स्टाफ तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में जिस प्रकार की त्वरित और बेहतर सेवाएं मिल रही हैं, उससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी भरोसे के साथ यहां इलाज के लिए आ सकते हैं।

महिला का इलाज कर रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीष ने बताया कि “कुसुम भट्ट की सभी जांचें और उपचार पूरी तरह निःशुल्क किए गए हैं। अब उनकी स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *