नीती-मलारी हाईवे बंद, फंसी पोलिंग पार्टियां

चमोली। भारत चीन सीमा को जोड़ने वाली नीती-मलारी हाईवे पिछले 28 घंटे से भाप कुंड के पास बाधित है। जिससे कई गाड़ियां फंस गए हैं। इसके अलावा पोलिंग पार्टियां भी हाईवे बंद होने से फंसी हुई है। फिलहाल, हाईवे को खोलने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि देर रात तक मार्ग को यातायात के लिए सुचारू किया जा सकता है।

 बीती रोज यानी 21 जुलाई की दोपहर के समय भारत को चीन सीमा से जोड़ने वाला नीती मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग भाप कुंड के पास भारी भूस्खलन आने से बंद हो गया था। भूस्खलन के चलते करीब दस मीटर सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई है। जिसे बीआरओ यानी बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की टीम खोलने का प्रयास कर रही है। जहां टीम मलबा हटाने के साथ ही बोल्डर को तोड़ रही है. ताकि, जल्द से जल्द खोला जा सके।

 बता दें कि 24 जुलाई को पंचायत चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान होना है, जिसके लिए पोलिंग पार्टियों को लगातार दुर्गम इलाकों में भेजी जा रही है, लेकिन मार्ग बाधित होने से भाप कुंड के पास भी पोलिंग पार्टियों फंसी हुई है। वहीं, स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है। जो हाईवे को सुचारू करने का इंतजार कर रही है. हाईवे जैसे ही सुचारु होगा, तभी पोलिंग पार्टियों रवाना हो पाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *