देहरादून। फोनपे ने आज एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर फोनपे एचडीएफसी बैंक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह को-ब्रांडेड कार्ड सेगमेंट में फोनपे का पहला कदम है। एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर रुपे क्रेडिट कार्ड्स की यह नई सीरीज भारतीय ग्राहकों की बदलती वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है, खासकर फोनपे प्लेटफॉर्म पर यूपीआई से की जाने वाली खर्चों पर शानदार फायदे देती है।
इस लॉन्च पर फोनपे की चीफ बिजनेस ऑफिसर, कंज्यूमर पेमेंट्स, सोनिका चंद्रा का कहना है कि हम एचडीएफसी बैंक के साथ अपने पहले को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च को लेकर उत्साहित हैं। यह लॉन्च दिखाता है कि हम अपने इस बड़े यूजर्स के समूह को नए-नए फाइनेंशियल सोल्यूशंस देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। यह कार्ड फोनपे ग्राहकों को उनके रोजमर्रा के खर्चों पर फायदे देने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे उन्हें बिल पेमेंट, रिचार्ज और ट्रैवेल बुकिंग जैसी चुनिंदा कैटेगरी पर 10 प्रतिशत रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे। इसके अलावा, कस्टमर लाखों यूपीआई मर्चेंट पर आसानी से इस कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। हमें विश्वास है कि एचडीएफसी बैंक के साथ हमारी रणनीतिक पार्टनरशिप, इस कार्ड द्वारा दिए जाने वाले फायदों के साथ, लाखों भारतीयों के लिए क्रेडिट कार्ड अनुभव को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।
