50 दिनों में केदारनाथ धाम यात्रा में करीब 300 करोड़ का कारोबार

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एक ओर जहां बाबा केदारनाथ के दर्शन को देश विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। वहीं स्थानीय लोगों के रोजगार को भी बढ़ती हुई यात्रा से लगातार लाभ मिल रहा है।

बाबा के कपाट खुले 50 दिनों का समय पूर्ण हो चुका है। अब तक करीब 12 लाख श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। इस अवधि में घोड़े-खच्चर, हेली, डंडी-कंडी सहित होटल एवं रेस्तरां व्यापारियों ने करीब तीन अरब का कारोबार कर लिया है। स्थानीय व्यापारियों, महिला स्वयं सहायता समूहों से लेकर टैक्सी संचालन या अन्य किसी भी व्यवसाय से जुड़े लोगों को बढ़ती यात्रा का पूरा लाभ मिल रहा है। वहीं बढ़ती यात्रा के लिहाज से शासन प्रशासन भी अपनी व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त कर रहा है। इस वर्ष अब तक की यात्रा के दौरान घोड़े- खच्चरों से लगभग 67 करोड़, हेली सेवाओं से करीब 60 करोड़, टैक्सी संचालन से लगभग 12 करोड़ और होटल- रेस्तरां एवं टेंट संचालकों ने करीब 150 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है।

वहीं पिछले वर्ष 2024 की यात्रा के दौरान करीब 15 लाख, जबकि 2023 के दौरान 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *